कठुआ। पंचायती चुनाव के दौरान चुनावी ड्यूटी देने पर एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने का वादा पूरा नहीं होने के विरोध में सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिला सचिवालय में एकत्रित होकर ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि अन्य विभागों और जिलों में काम करने वाले ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों को उनका वेतन मिल चुका है, लेकिन कठुआ जिले में अतिरिक्त वेतन के उनके अप्रूवल को माननीय ही नहीं किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अखिल सांगड़ा ने कहा कि इस वर्ष पंचायती चुनाव के दौरान सरकार की ओर से इस बात का वादा किया गया था कि जो कोई भी पंचायती चुनाव में ड्यूटी देगा उन्हें एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा। ऐसे में जिला कठुआ में 500 से 600 ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने भी पंचायती चुनाव में अपनी सेवाएं दीं, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद अब तक उन्हें अतिरिक्त वेतन देने के लिए कुछ नहीं किया गया। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार मिल भी चुके हैं और उन्हें ज्ञापन भी सो चुके हैं इतना ही नहीं वह अपने अपने वेतन का स्टेटमेंट बना कर उसके अप्रूवल के लिए भी दे चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें अप्रूवल नहीं दिया गया है। उनके पड़ोसी जिला में ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों को वेतन मिल चुका है, लेकिन उनका वेतन अभी तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आखिर इस प्रकार का भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को भी अतिरिक्त वेतन मिल चुका है। जिन्होंने संपूर्ण तरीके से ड्यूटी नहीं दी बल्कि केवल पोलिंग वाले दिन ही वह ड्यूटी पर गए। उन्होंने कहा कि वह आज अंतिम बार विभागीय अधिकारियों से इस बात की गुहार लगाने आए हैं कि उन्हें वादे के अनुसार 1 महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाए अगर ऐसा नहीं हुआ तो बनाने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में जगदेव राज, देवेंद्र कुमार, सुनील दत्त, राज किशोर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।