कठुआ। शहर के वार्ड सात में चोरों ने दस्तक देते हुए एक जरनल स्टोर में वारदात को अंजाम दिया है। सुबह जब दुकान के मालिक को पता चला तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस टीम ने छानबीन कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुकान के मालिक सादिक ने बताया कि जनरल स्टोर को वह रविवार को बंद कर घर चला गया। सुबह जब वह दुकान पर आया तो शटर खोलते ही उसके होश फाख्ता हो गए। दुकान से करीब पचास हजार के हार गायक थे। इसके साथ ही गल्ला भी खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आकर टीम ने छानबीन कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।