फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1750 किलोग्राम लाहन को किया गया नष्ट

विज्ञापन
जब्त की गई लाहन को नष्ट करती आबकारी टीम। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अवैध रूप से चलने वाले देसी शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने तीन अलग-अलग गांवों में दबिश दी। इस दौरान विभाग की टीम ने 5 लीटर अवैध रूप से तैयार की गई देसी शराब के साथ 1750 किलोग्राम लाहन बरामद की। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देशानुसार गठित टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर अमित शर्मा की टीम ने बरनोटी, बिरसोचक और कंगडयाल क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने इन इलाकों के निर्जन स्थानों पर छानबीन की, जहां कई स्थानों पर शराब का निर्माण करने के लिए छिपाई गई लाहन को बरामद किया। जिसे टीम ने वहीं मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें