फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा क्रिकेट अकैडमी और खन्ना क्रिकेट क्लब जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही आठवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ने बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र को हराया। दूसरे मुकाबले में खन्ना क्रिकेट क्लब पंजाब ने स्टेडियम इलेवन कठुआ को हराया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र और हरियाणा क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ बालाजी क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए आई हरियाणा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना डाले। टीम की ओर से मोहित हुड्डा ने शानदार अर्ध शतक बनाया और 38 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। उनका साथ दिया रोहन राठी ने 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रन बनाए। कुरुक्षेत्र की ओर से रिकी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्लब कुरुक्षेत्र की टीम 17.4 ओवर में ही ऑल आउट हो गई और केवल 112 रन ही बना पाई। टीम की ओर से हेमंत ने 32 गेंदों में 32 रन बनाए। हरियाणा क्रिकेट क्लब की ओर से कुलदीप ने 2.4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। दिन के दूसरे मुकाबले में स्टेडियम इलेवन कठुआ का सामना खन्ना क्रिकेट क्लब पंजाब के साथ हुआ। इस मुकाबले को खन्ना क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट से अपने नाम किया। बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम के गेंदबाजों ने स्टेडियम इलेवन कठुआ की टीम को स्कोर बनाने नहीं दिया। शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज सैंडी ने हैट्रिक बनाई। यह प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक थी। उन्होंने 2.1 ओवर के कोटे में केवल 5 रन दिए और 4 विकेट हासिल किए। वही हितेश ने भी 3 विकेट हासिल किए। स्टेडियम इलेवन कठुआ की टीम ने 18.1 ओवर में 74 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रोंपी ने 19 और निशांत ने 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खन्ना क्रिकेट क्लब पंजाब की टीम ने मात्र 7.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से हिमांशु ने 42 और अमर ने 27 रन बनाए। कठुआ की ओर से एकमात्र सफल गेंदबाज मयंक रहे। उन्होंने 4 ओवर के कोटे में 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें