फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल से गूंजा शहर1

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य पर वीरवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में भारी की संख्या में श्रद्धालुओं ने बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष कर पूरे शहर की फिजा को भक्तिमय बना दिया। पंज प्यारों का रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह भोला के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने अरदास के बाद गुब्बारे छोड़कर नगर कीर्तन की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में पालकी साहिब को रंग बिरंगे फूलों के साथ सजाया गया था। इसमें रखे गए गुरु ग्रंथ साहिब के हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर माथा टेका। इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के लोगों ने स्टाल लगाकर संगत की सेवा की। इस अवसर पर टाडी जत्था, कीर्तनी जत्थे के अलावा धर्म प्रचारकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई व संगत को मर्यादा में रहने का उपदेश दिया। इस अवसर पर सिख संगतों ने अपनी अपनी टोलियों के साथ शब्द कीर्तन गायन कर मानवता का संदेश दिया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से निकला नगर कीर्तन पारलीवंड इलाके से होते हुए सावन चक्क स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा। वहां पर लंगर प्रसाद ग्रहण करने के बाद वपस शहीदी चौक से होते हुए नगर कीर्तन मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एसएसपी श्रीधर पाटिल, एएसपी नासिर खान, डीएसपी गौरव महाजन, नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा सभी पार्षदों के साथ उपस्थित रहे।


गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
नगर कीर्तन के दौरान गतता पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान था। नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न चौक पर जब जत्था पहुंचता तो गतका पार्टी के सदस्य करतब दिखाने लगते। हर बार नगर कीर्तन के दौरान गतका देखने के लिए लोग विशेष रूप से उपस्थित रहते हैं। जो लोग नगर कीर्तन में शामिल नहीं हो पाते, वे घरों की छत पर चढ़कर गतका देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें