फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार लगाई गुहार, अब सड़क पर भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कठुआ। बकाया वेतन और स्थायी करने की मांग पर पीएचपी सीपी वर्कर्स का धरना शनिवार को भी जारी रहा। पीएचई सब डिवीजन कठुआ कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर धरना कर रहे सीपी वर्कर्स ने कहा कि वे लंबे समय से सरकार से मांगों को पूरा करने के लिए अपील करते रहे हैं, लेकिन लगता है सरकार को अपने कर्मचारियों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। कर्मचारियों ने कहा कि अब गुहार, मनुहार से बात नहीं बनेगी तो वे अपना आंदोलन उग्र करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पीएचई सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान शिव नारायण सिंह ने कहा कि पूर्व में जब भी उन्होंने हड़ताल की तो सरकार या विभाग की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा, लेकिन उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय उन्हें हर बार आश्वासन पर आश्वासन ही दिए गए। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल से पहले भी जब उन्होंने हड़ताल और फिर उसके बाद भूख हड़ताल की थी तो उन्हें आश्वस्त किया गया था कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने आंखों में धूल झोंके हुए फाइलें मंगवाई और तब से लेकर अब तक उन फाइलों को धूल फांकने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जिला कठुआ के 1300 से अधिक कर्मचारियों को पिछले 52 महीनों से वेतन नहीं दिया गया है और ना ही उन्हें स्थायी करने के लिए कोई योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का यही रवैया रहा तो उन्हें मजबूर होकर उग्र रुख अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नीतियों को सीपी वर्कर कभी भी सहन नहीं करेंगे और सरकार को उनकी मांगे माननी होंगी। अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो सरकार को आने वाले चुनावों में इसका परिणाम भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें