फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के 15 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को जीएमसी कठुआ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के 15 नए मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 347 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन



डेंगू के मरीजों में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। इसमें साढ़े चार वर्ष के बच्चे से लेकर 75 वर्ष की वृद्ध महिला तक शामिल हैं। अधिकतर मरीजों को एक से पांच दिन तक बुखार की शिकायत रही। नए सामने आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या कठुआ शहर के वार्ड नंबर 1, 4, 5, 7, 8, 10, 11, 12 और 13 से आई है। इससे शहरी क्षेत्रों में संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। बसंतपुर, गोविंदसर, बरनोटी और बोहड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों से भी डेंगू के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें