फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्लीपर बस का टायर ब्रस्ट टला बड़ा हादसा, बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दियाला चक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार की सुबह स्लीपर बस का टायर ब्रस्ट हो गया। टायर फटने का धमाका दूर तक सुनाई पड़ा। टायर के पास आग लगने से उठे धुएं के गुबार से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसा टलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने कहा कि धमाके से दुकानों के शटर हिल गए, लगा जैसे भूकंप आया हो।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार स्लीपर बस दिल्ली से जम्मू की ओर आ रही थी। बस सुबह सात बजे के लगभग जैसे ही दियालाचक के पास पहुंची अचानक उसका टायर ब्रस्ट हो गया।
तेज धमाके के साथ टायर में आग लग गई। इससे धुएं का गुबार उठने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चौक में ही बस को खड़ी कर दी। बस में सवार यात्री बाहर निकल आए और दूर जाकर खड़े हो गए। चालक ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं यात्रियों को पीछे आई दूसरी बस से आगे के लिए रवाना किया गया। हाईवे पर हुई इस घटना से लगभग आधा घंटा तक जाम लग गया। यातायात और पुलिसकर्मियों ने बस को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बस का टायर ब्रस्ट होने से जोर का धमाका हुआ, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई दी। वहीं दुकानों के शटर हिल गए। एकबारगी लगा कि भूकंप आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें