फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल लोग एसएसपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कसबा नगरी के वार्ड सात के लोगों ने कुछ दिन पूर्व दो गुटों के बीच हुई मारपीट के आरोपियों को पकड़ने की मांग एसएसपी श्रीधर पाटिल से की। शुक्रवार को घायलों के साथ आए लोगों ने अधिकारी को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने नगरी चौकी प्रभारी पर आरोपियों को पकड़ने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

घायलों में शामिल नरेश कुमार, गुलशन कुमार, सरवन, सुनीता, ज्योति ने बताया कि छब्बीस जनवरी के दिन वार्ड सात में गली के निर्माण के दौरान उन्होंने वार्ड के ही एक परिवार को उनके घर की सीढ़ियों को गली से हटाने की बात कही। परिवार के लोग इतनी सी बात पर भड़क गए और गली में रखी ईटों से उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने घर में आकर भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने नगरी पुलिस चौकी में की और चौकी प्रभारी ने मामला भी दर्ज कर लिया, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी उन आरोपियों को नहीं पकड़ा है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें अब भी मारने की धमकी देते हैं और कई बार गाली गलोच भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आखिर पांच दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें क्यों नहीं पकड़ा गया जबकि वह इलाके में ही घूम रहे हैं। लोगों ने बताया कि अधिकारी ने उन्हें जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें