बिलावर उपजिले में सरकारी इमारत पर गिरा पेड़। संवाद
- फोटो : kathua
बिलावर। उपमंडल में बुधवार शाम 8:30 बजे शुरू हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि आफत लेकर आई। रात 9 बजे आसमानी बिजली गिरने से उपमंडल में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने से लगभग बिजली के 20 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। वीरवार सुबह बिजली विभाग की टीम अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर क्षतिग्रस्त हुए ढांचे को ठीक करने में जुट गई। शाम 4:30 बजे उपमंडल के 90 प्रतिशत से अधिक निचले इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। वहीं, सुकराला टांडी, घट, मछेडी और मल्हार में चीड़ के पेड़ बिजली लाइनों पर गिरने से पहाड़ी क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। बिजली ढांचे को क्षति पहुंचने से बिलावर और किशनपुर में पेयजल सप्लाई प्रभावित रही जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ा लोगों को हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ा। संवाद