फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग की तो जम्मू में भुगतें चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने, फाइन करने, वाहनों को सीज करने के बावजूद भी अवैध पार्किंग पर अंकुश नहीं लग पाया है। इसलिए यातायात विभाग ने इससे निपटने के लिए स्टीकर चालान करने का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया को शुक्रवार से शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी एसपी ट्रैफिक मोहन लाल कैथ ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार बार विभाग नाके नहीं लगा सकता है। दो महीने तक विभाग ने नाके लगाए और अवैध पार्किंग के लिए अभियान भी चलाया है। अकसर देखा गया है कि जब अवैध रूप से पार्क किए वाहन को सीज किया जाता है तो लोग कर्मचारियों के साथ बहस करते हैं। ऐसे में न तो नियमों का पालन होता है और न ही कर्मचारी सही से काम कर पाते हैं। ऐसे में विभाग ने स्टीकर चालान करने का फैसला लिया है। इसमें यातायात कर्मचारी अवैध रूप से पार्क वाहन पर एक स्टीकर चालान चस्पा देगा। इसके बाद वाहन के मालिक को पंद्रह दिन के भीतर चालान भुगतने के लिए जम्मू में बने केंद्र आना होगा। अगर वह चालान नहीं भुगतता तो फिर उसके बाद उसे कोर्ट में जाकर चालान भुगतना होगा। कोर्ट की ओर से उसे नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध पार्किंग न करें और चालान से बचें। कम से कम पांच सौ रुपये का चालान अवैध पार्किंग का किया जाएगा।

दो महीने में वसूला 42 लाख से अधिक का जुर्माना
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि पिछले दो महीने तक विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें विभाग ने 28135 वाहनों को चालान किया और 371 वाहनों को सीज किया। साथ ही कुल 42,51,300 रुपये का फाइन भी किया है। 1683 वाहनों का ओवरलोडिंग, 5417 का हेलमेट नहीं पहनने, 5408 का सीट बेल्ट न डालने और 127 का अवैध पार्किंग के लिए चालान किया है। इतना ही नहीं दो माह में 124 स्कूली बसों का भी चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें