फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1100 लीटर लाहन की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत नगरी पुलिस और आबकारी विभाग ने वीरवार को विभिन्न गांव में अभियान चला कर करीब 1100 लीटर लाहन नष्ट की। गौरतलब है कि नगरी चौकी के अधीन पड़ते विभिन्न गांवों में वाहन बनाने का काम किया जाता है, ऐसे में पुलिस ने इन इलाकों में दबिश देते हुए पिछले कुछ दिनों से लाहन नष्ट करने के अभियान को तेज किया है। आबकारी विभाग भी नशे के खिलाफ अभियान को तेज किए हुए है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को नगरी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जयपाल ने अपनी टीम के साथ गांव निहालपुर और चक दराव खान में छापेमारी की और इस दौरान करीब 250 लीटर लहन नष्ट की। इसके साथ ही लाहन बनाने के लिए इस्तेमाल में किए जा रहे बर्तन और भट्ठियों को भी नष्ट किया। इस बारे में पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस शहर में और शहर के आसपास के इलाकों में नशे को कम करने की कवायद तेज किए हुए है। ऐसे में लोगों को भी उनका सहयोग करना चाहिए। वहीं आबकारी विभाग ने भी विभिन्न इलाकों में छापेमारी करते हुए 850 किलो लाहन नष्ट की ओर 40 लीटर अवैध शराब बरामद की। आबकारी विभाग के ईटीओ रफी नायक इंस्पेक्टर सुशील भट्ट, राजी अहमद, अश्वनी शर्मा की टीम ने घाटी, दबवाल, अपर सकता चक, बनयाड़ी, बिरसो वक और छत्रयाल इलाके में छापेमारी कर 850 किलो लहन नष्ट की इसके साथ ही 40 लीटर अवैध शराब भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें