फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के 12 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 620

विज्ञापन
बिलावर के मुनी गांव में बुखार पीड़ित महिला के खून का सेंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत स्वास्थ्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के 12 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब कुल मरीजों की संख्या 620 तक पहुंच गई है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। ऐसे में डेंगू के मामले में कमी आना तय है लेकिन फिर भी हमें सावधानी बरतनी पड़ेगी। सामने आए 12 मरीजों में तीन कठुआ शहर के हैं जिनमें वार्ड नंबर एक से 31 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड पांच में 42 वर्षीय व्यक्ति और कालीबड़ी में 28 वर्षीय महिला डेंगू पॉजीटिव पाई गई है। वहीं जंगलोट गांव में 60 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय एक अन्य महिला के साथ चन्नग्रां में 30 वर्षीय व्यक्ति, औद्योगिक क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक, हीरानगर के मथुरा चक में 13 वर्षीय किशोरी, हीरानगर कस्बे में 46 वर्षीय महिला, जगतपुर में 22 वर्षीय युवक, बिलावर के चिंजी में 31 वर्षीय महिला और मुनी गांव में 15 वर्षीय किशोर डेंगू ग्रस्त मिले हैं जिनका उपचार स्वास्थ्य जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। इनमें से छह मरीज जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि अब तक सामने आए 620 मरीजों में 518 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 98 सक्रिय मरीज मौजूद हैं। विभाग लगातार लोगों को बचाने का प्रयास कर रहा है। शनिवार को भी 135 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें