फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में डेंगू के 12 मरीज मिले, अधिकांश शहरी इलाके के

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को डेंगू के 12 मरीज मिले। इसमें ज्यादातर शहरी इलाके से हैं। इसके साथ ही जिले अब तक मिले डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 646 हो गई है। इनमें से 505 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मिले डेंगू मरीजों में अधिकांश मरीज कठुआ शहर के वार्ड नंबर 2, नगरी, हीरानगर, और परोल क्षेत्र से हैं। सभी मरीजों की जांच जीएमसी कठुआ में की गई, जहां टेस्ट द्वारा उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में मच्छररोधी कीटनाशक स्प्रे अभियान चलाया गया। जिसके तहत मरीजों के घरों के आसपास 50 से अधिक घरों में कीटनाशक छिड़काव किया गया। इसके साथ ही मलेरिया जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में कुल 386 घरों और 492 कंटेनरों की जांच की गई, जिसमें 19 घर और 24 कंटेनर में मच्छर के लारवा पाए गए है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान, नियमित स्प्रे, और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें