फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी हीरोज टीम ने लोगेट क्लब को 59 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जिला पुलिस लाइन में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बनी हीरोज और नोगेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें बनी हीरोज ने 59 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एसएसपी कठुआ के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को बनी हीरोज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोगेट क्रिकेट क्लब की टीम महज 87 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार बनी हीरोज क्रिकेट टीम ने यह मुकाबला 59 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन



इस मैच में बनी हीरोज के विवेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 गेंदों में 67 रन बनाए। इस शानदार पारी के लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें