फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी हटाने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नए टोल प्लाजा के पास लगी रेहड़ी हटाने पर लोग भड़क गए। उन्हाेंने यूथ फेडरेशन लखनपुर के नेतृत्व में नगर कमेटी कार्यालय में हंगामा कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने नगर कमेटी कार्यालय का घेराव करते हुए भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिक एंड चूज नीति के तहत रेहड़ियों को हटाया जा रहा है। इस भेदभाव को सहन नहीं किया जाएगा और अगर कमेटी ने सही से काम नहीं किया तो उग्र रुख अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल जनक राज ने बताया कि उन्होंने नए टोल प्लाजा के पास रेहड़ी लगाई थी। वहां पर दो अन्य रेहड़ियां भी हैं, लेकिन कमेटी के लोगों ने केवल उसकी रेहड़ी और सामान को ही उठाया। प्रदर्शनकारियों ने नगर कमेटी के अध्यक्ष के कार्यालय में हंगामा करते हुए कहा कि इस प्रकार के भेदभाव को सहन नहीं किया जाएगा। अगर कमेटी को रेहड़ी हटानी है तो फिर उनके खिलाफ कदम उठाया जाए, जिनके पास लाइसेंस नहीं है। किसी गरीब को परेशान किया गया तो उग्र रुख अपनाया जाएगा।
करीब आधे घंटे तक कार्यालय में प्रदर्शनकारियों और कर्मचारियों में बहसबाजी होती रही, जिसके बाद कमेटी के चेरयमैन सुरमु दीन ने जनक राज को उसकी रेहड़ी सामान के साथ वापस की। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिर ऐसा किया गया तो उग्र रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें