फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न इलाकों की पानी सप्लाई को बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कठुआ/बिलावर। पीएचई सीपी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को भी धरना और हड़ताल जारी रखी। बिलावर में तो हड़ताली कर्मचारियों ने मुनी इलाके में राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा के घर के पास वाले फिल्ट्रेशन प्लांट से विभिन्न इलाकों के लिए पानी की सप्लाई बंद कर दी। कठुआ सब डिवीजन कार्यालय के परिसर में एकत्रित होकर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन

बिलावर में बीरबल जलमेरिया के नेतृत्व में वर्कर्स ने सेरी, मुनी, रुग्गा, पलैल और साथ के इलाकों के लिए पानी की सप्लाई बंद कर दी। वर्कर्स ने कहा कि उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया है। वहीं कठुआ में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिव नारायण सिंह ने कहा कि पिछले दो महीनों से भी अधिक समय से वह अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर गौर करने के बजाए उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। नया साल भी आ गया लेकिन उनके लिए नई सुबह नहीं हुई। दिसंबर महीने के अंतत में उनकी राज्यपाल के सलाहकार के साथ बात हुई थी और उन्होंने हड़ताल समाप्त करने की बात कही थी। लेकिन जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वह हड़ताल वापिस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी उनके साथ ऐसा धोखा किया गया है। हड़ताल समाप्त करने की बात कहने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन भी समाप्त हो गया है लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। दिवाली, भैया दूज, करवा चौथ और अन्य त्यौहार इस साल भी उन्होंने बिना पैसे के ही मनाए है। उन्होंने कहा कि 53 महीनों से जिस कर्मचारी को वेतन नहीं दिया जाए वह किस प्रकार काम करे और कैसे अपने परिवार का भरन पोषण करे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर तब तक डटे रहेंगे जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें