फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पेयजल समस्या को लेकर हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या से परेशान बरनोटी निवासियों ने नेशनल हाईवे पर उतरकर प्रदर्शन किया। पीएचई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हुए प्रदर्शनकारियों ने लगभग आधे घंटे तक जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे को जाम रखा। लोगों ने आरोप लगाया है कि गर्मी बढ़ने के साथ पहले ही क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है उस पर पीएचई की सप्लाई में दूषित पानी लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पीएचई की पाइपें कई जगह क्षतिग्रस्त हैं, जिसे लेकर कई बार गुहार भी लगाई जा चुकी है लेकिन बावजूद इसके न तो विभाग ने पाइपें बदलने की पहल की है और न ही सप्लाई को ठीक करने की। उन्होंने कहा कि बीते साल भी क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से बड़ी तादाद में लोग बीमार रहे। बुखार और हैजे के हालात बनते हैं जिसका मुख्य कारण गंदगी और क्षेत्र की दूषित पेयजल सप्लाई है। मौके पर पहुंचे पुलिस और पीएचई विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें