फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 100 दिन एंटी ड्रग अभियान के तहत 11 किलोमीटर एंटी ड्रग रन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से चलाए जा रहे 100 दिन एंटी ड्रग अभियान के तहत बरवाल एथलीट्स क्लब की ओर से रविवार को 11 किलोमीटर लंबी एंटी ड्रग रन का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें खेलों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


मैराथन को डीवाईएसपी मुख्यालय कठुआ रविंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं। एंटी-ड्रग रन में करीब 45 से 50 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और से नो टू ड्रग, से यस टू स्पोर्ट्स का संदेश समाज तक पहुंचाया। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए लोगों को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोजक ने कहा कि इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें खेलों की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी नशे के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें