फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत 2.0 : बिलावर में 11 करोड़ से कस्बे में सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगरी और लखनपुर के साथ कस्बे में भी रफ्तार पकड़ेगी योजना
विज्ञापन

- 1032 घरों को कनेक्शन के साथ ही लगेंगे वॉटर फ्लो मीटर
- 12 महीने में पूरी होगी परियोजना, पांच साल तक ठेकेदार ही चलाएगा सिस्टम



खास खबर का लोगो लगाएं


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बिलावर कस्बे में पेयजल समस्या के समाधान के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत काम शुरू होने जा रहा है। 11 करोड़ 52 लाख की लागत वाली इस परियोजना से प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी सुनिश्चित करने के साथ ही 2055 तक बिलावर को आजादी के हिसाब पानी की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
कस्बे में इसके तहत 5000 गैलन प्रति घंटे क्षमता का डीप डि्रल ट्यूबवेल, 20 हजार गैलन क्षमता का संप टैंक, 50 हजार गैलन क्षमता के दो जीएसआर, दस हजार गैलन क्षमता के दो संप टैंक स्थापित किए जाएंगे। बिलावर को स्वच्छ पेयजल योजना के तहत 1032 घरों को कनेक्शनों से जोड़ा जाएगा। यही नहीं इन कनेक्शन पर वॉटर फ्लो मीटर भी लगाए जाएंगे जो न सिर्फ पानी की बर्बादी को रोकेंगे बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इस्तेमाल के हिसाब से ही उपभोक्ता को बिल भी आए। बिलावर से पहले जहां कठुआ जिले में लखनपुर और नगरी कस्बों में जहां इसका आगाज हो गया है। वहीं कठुआ में जल शक्ति विभाग ने 38 करोड़ की इस परियोजना की तकनीकी बिड की जांच जारी है।
विज्ञापन

बिलावर में वर्तमान में तीन डगवेल से पानी की सप्लाई की जाती है जो नाकाफी है। आंकड़ों की बात करें तो 2.40 लाख गैलन प्रति दिन पानी की सप्लाई इस समय कस्बे में होती है। नए ढांचे 1.60 लाख गैलन प्रति दिन पानी की क्षमता को बढ़ाएंगे। ऐसे में वर्ष 2055 तक की आबादी को ध्यान में रखकर बिलावर कस्बे की पानी की चार लाख गैलन से अधिक पानी की क्षमता को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


.......... कोट..


बिलावर में पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत काम शुरू करवाया जाएगा। इसके तहत नए टयूबवेल, संप टैक और जीएसआर तैयार किए जाएंगे। साथ ही पर्याप्त मात्रा में जल इन क्षेत्रों के लिए उपलब्ध होगा।

- सुरिंद्र संब्याल
-सहायक कार्यकारी अभियंता, जल शक्ति विभाग, बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें