फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में गड़बड़ी फैलाने की पाक सेना रच रही यह खतरनाक साजिश

Fri, 09 Jun 2017 05:08 AM IST
बृजेश कुमार सिंह/ जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा में गड़बड़ी फैलाने की साजिश के तहत पाक सेना यात्रा शुरू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को एलओसी पार भेजने की तैयारी में है। उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर बने 20 से अधिक लांचिंग पैड पर घुसपैठ की फिराक में आतंकी डटे हुए हैं। उन्हें पाक सेना हर संभव मदद कर रही है। यही वजह है कि पिछले दो दिनों में आतंकियों ने घुसपैठ की तीन कोशिशें कीं। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के पास इनपुट हैं कि गड़बड़ी की साजिश के तहत आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप पहलगाम तथा आसपास के गांवों में डेरा डाल दिया है। आतंकियों की पहलगाम में मौजूदगी की सूचना से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

सूत्रों का कहना है कि लश्कर और हिजबुल के खूंखार और प्रशिक्षित आतंकियों को अधिक से अधिक संख्या में घुसपैठ कराने के लिए पीओके में लांचिंग पैड पर बुलाया गया है। घुसपैठ में विफल रहने पर घाटी में पहले से सक्रिय आतंकियों को गड़बड़ी फैलाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर में उड़ी, नौगाम तथा मच्छेल सेक्टर भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से घुसपैठ के लिए काफी संवेदनशील है। अब गर्मी में बर्फ पिघलने की वजह से भी आतंकियों को घुसपैठ कराने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से इन सेक्टरों में आतंकियों की संदिग्ध हलचल देखी जा रही है। सेना की 15 कोर के एक अधिकारी ने भी पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को घुसपैठ कराने में मदद करने की पुष्टि की है।
Trending Videos
विज्ञापन

आतंकियों को हिदायत घुसपैठ के बाद दक्षिणी कश्मीर तक पहुंचें

- फोटो : Demo Photo
सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ करने वाले आतंकियों को हिदायत दी गई है कि वे घुसपैठ के बाद दक्षिणी कश्मीर तक पहुंचें। दक्षिणी कश्मीर से ही जम्मू- श्रीनगर हाईवे होकर गुजरता है, जो यात्रा मार्ग है। इस मार्ग पर आतंकियों ने कई बार सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया है। पहलगाम बेस कैंप का रास्ता भी दक्षिणी कश्मीर से ही है। इस वजह से सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त चौकसी बढ़ा दी है।

सुरक्षा एजेंसियां खुफिया सूचना जुटाने में जुटीं
सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एलओसी से सटे गांवों में जाल बिछा दिया गया है ताकि आतंकियों की हर गतिविधियों की जानकारी हासिल की जा सके। 

उत्तरी कश्मीर में चूंकि विदेशी आतंकी अधिक सक्रिय हैं। इस वजह से इनसे ज्यादा खतरा है। इसके साथ ही दक्षिणी कश्मीर में भी सक्रिय आतंकियों तथा ओवर ग्राउंड वर्करों के बारे में सूचनाएं एकत्र कर छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें