फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः आतंकियों ने तीन दिन में लूटे 4 बैंक, 5 शहीद, 7 लाख से ज्यादा की हुई लूट

Wed, 03 May 2017 07:52 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
jkbank
विज्ञापन
आतंकियों ने सुरक्षा बलों को खुली चुनौती देते हुए दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम जिले में ताबड़तोड़ बैंक लूट की दो और घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों बैंकों से करीब साढ़े छह लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


घटना में नौ आतंकी शामिल रहे। इन घटनाओं के  बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। ताबड़तोड़ बैंक लूट की घटनाओं ने सुरक्षा बलों के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस ने लूट की घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। 

लूट की पहली घटना कुलगाम जिले के वाहिबुग स्थित इलाकाई देहाती बैंक की शाखा में हुई। पांच हथियारबंद आतंकियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। 4,92,800 रुपये लूटने के बाद आतंकी फरार हो गए। दूसरी घटना पुलवामा जिले के निहामा काकपोरा स्थित जेके बैंक की शाखा में हुई। हथियारों से लैस चार आतंकियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को आतंकित किया।
विज्ञापन


इसके बाद 1.60 लाख रुपये लूट लिए। पहले यहां से चार लाख रुपये लूटने की सूचना थी, लेकिन जांच-पड़ताल में यह राशि 1.60 लाख रुपये निकली। दोनों जगह लूट की घटना के बाद बैंक कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया। 
विज्ञापन

तीन दिन में चौथी घटना

दक्षिणी कश्मीर में पिछले तीन दिनों में बैंक लूट की चार घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार को आतंकियों ने यारीपोरा में इलाकाई बैंक से 65 हजार रुपये लूट लिए थे। एक मई को कुलगाम जिले में कैश वैन पर हमला कर आतंकियों ने सात लोगों की हत्या कर दी थी।

मरने वालों में पांच पुलिसकर्मी तथा दो बैंक के गार्ड थे। वैन में कैश न मिलने पर आतंकी चार हथियार लूट ले गए थे। बुधवार को बैंक लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें