फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: सीमा पार एक और सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में हिन्दुस्तान

Wed, 03 May 2017 08:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की तैयारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एलओसी पर भारतीय जवानों से बर्बरता के बाद सेना आक्रोशित है। सूत्रों का कहना है कि राजोरी और पुंछ जिले में तैनात सेना के अधिकारियों को छूट दे दी गई है। वह जब चाहे, जहां चाहे, मौका मिलते ही किसी भी तरह की कार्रवाई कर सकते हैं। वह किसी के आदेश के मोहताज नहीं होंगे। एलओसी की कमान संभालने वाले सीओ स्तर के अधिकारियों को फ्री हैंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिकों से निपटने के लिए सेना अब अलग रणनीति से काम करेगी, जिसमें सेना का नुकसान न हो और दुश्मन को भी मुंहतोड़ जवाब दें। सेना को दी गई छूट से साफ है कि पाक को उसके घर में घुसकर मारने की तैयारी कर ली गई है। जिस तरह से पहले सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था।

एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की तरफ इशारा हो रहा है। पहले भी कृष्णा घाटी में ही सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था। चार साल में दो बार कृष्णा घाटी में बैट टीम ने हमला कर चार भारतीय जवानों के सिर काट दिए। इस पर सेना में खून खोल रहा है। जवानों से कहा गया है कि वह पहले खुद को बचाएं और फिर मौका मिलते ही दुश्मन को मौत के घाट उतार दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैट हमले में शामिल थे 8 लोग

बैट हमले में शामिल थे 8 लोग - फोटो : Demo Photo
सूत्रों का कहना है कि जवानों पर हमला करने वाले बैट हमले में आठ लोग थे। इसमें लश्कर, जैश ए मोहम्मद, पाकिस्तानी सैनिक और कसाई था। लेकिन जवानों के साथ बर्बरता पाक सैनिकों ने की। पाक सैनिकों को अब जवाब भारतीय सेना की तरफ से उसी की भाषा में दिया जाएगा। 

बैट हमले के बाद राजोरी, पुंछ, बारामूला, कुपवाड़ा की एलओसी पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। जवानों को अति सतर्क होकर रहने के आदेश दिए गए हैं। भारत की अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों से भी कहा गया है कि पाक की तरफ से किसी भी समय फायरिंग शुरू हो सकती है। साथ ही जवानों को विशेष तौर पर स्नाइपर से सतर्क रहने के  लिए कहा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें