फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : बनिहाल-काजीगुंड टनल क्रॉस करने के लिए कल से देना होगा टोल

Fri, 20 Aug 2021 12:03 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बनिहाल-काजीगुंड हाइवे टनल को क्रास करने के लिए कार, जीप, वैन या एलएमवी के सिंगल यात्रा पर 130 रुपये टोल फीस लगेगी।
विज्ञापन
बनिहाल-काजीगुंड हाइवे टनल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर नवनिर्मित बनिहाल-काजीगुंड हाइवे टनल को क्रॉस करने के लिए 21 अगस्त से चार पहिया वाहन चालकों को टोल फीस  चुकानी होगी। नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


प्राधिकरण की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के तहत कार, जीप, वैन या एलएमवी के सिंगल यात्रा पर 130 रुपये टोल फीस लगेगी। 24 घंटे के भीतर वापसी यात्रा होने पर कुल 195 रुपये टोल फीसदी चुकानी होगी। मिनी बस, एलसीवी या एलजीवी वाहनों को सिंगल यात्रा पर 210 और वापसी यात्रा पर 315 रुपये टोल फीस चुकानी होगी।

बस या ट्रक के मामले में सिंगल यात्रा पर 440 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी यात्रा पर 660 रुपये टोल फीस चुकानी होगी। थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहनों के मामले में सिंगल यात्रा पर 480 और वापसी यात्रा 24 घंटे के भीतर होने पर 720 रुपये टोल फीस के रूप में चुकाने होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम में की एक और नेता की हत्या, घर में घुसकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन


चार से छह एक्सल वाहनों के लिए सिंगल यात्रा पर 690 रुपये टोल फीस लगेगी। सात या इससे ज्यादा एक्सल वाहनों के लिए सिंगल यात्रा पर 840 रुपये टोल फीस वसूली जाएगी। टोल कलेक्शन सेंटर रामबन जिले के लंबर क्षेत्र व अनंतनाग जिले के ऊर्जू में बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें