फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में ई पोस्ट सेवा का आगाज

Wed, 03 Apr 2013 11:13 AM IST
जम्मू/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक चिट्ठी, डिलीवरी व्यवस्था से आगे बढ़कर जम्मू कश्मीर पोस्टल विभाग ने ई पोस्ट और फैक्स पोस्ट सर्विस को लांच किया है। इस सर्विस की लांचिंग जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर ने की। इस मौके पर जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल के केलेंडर को भी जारी किया गया।
विज्ञापन


गांधीनगर पोस्ट आफिस में ई पोस्ट लांच करने के समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अब्दुल रहीम राथर ने कहा इस सेवा से दूरदराज क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। ई मेल या फैक्स के जरिये मिलने वाले संदेश को पोस्टल विभाग प्रिंट निकालकर दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाएगा, जिनके पास ई मेल या फैक्स नहीं है, उन लोगों को सुविधा हो जाएगी।

जम्मू कश्मीर में पोस्टल विभाग में काफी बदलाव आ रहा है। विभाग के कर्मचारियों में नया जोश भरा गया है। जो उनके कार्यों को देखकर ही पता चलता है। वित्त मंत्री ने ऐसा संदेश सभी पोस्ट मास्टर को भेजकर इस योजना का आगाज किया। उनके अनुसार पोस्ट आफिस का नेटवर्क बैंकों से अधिक फैला हुआ है।
विज्ञापन


लोगों के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान डाक विभाग का रहा है। राज्य के सभी गांवों को सौ फीसदी वित्त ट्रांजेक्शन से जोड़ने, 150 गांवों में भी इसमें शामिल करके 35 फीसदी वृद्धि आंकी है।

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल जान सैमूयल के अनुसार पोस्ट आफिस को लोगों से ज्यादा नजदीक लाने के लिए अतिरिक्त कोशिशें की जा रही हैं। नई योजना के तहत कोई भी ग्राहक देश के किसी भी कोने से ई मेल या फैक्स के जरिये संदेश भेज सकता है।

पोस्ट आफिस काफी कम चार्ज लेकर इस संदेश को दूरदराज क्षेत्रों के उन लोगों तक तुरंत पहुंचाएगा, जिनके पास इस सुविधा को पाने के उपकरण नहीं है। राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है। जब घर बैठे डाकिया लोगों के संदेश तुरंत पहुंचाएगा। उन्होंने घोषणा की कि एक महिला पोस्ट आफिस भी जल्द ही खोला जाएगा।

इस मौके पर डीजी यूथ एंड स्पोर्ट्स नवीन अग्रवाल ने विभाग का पहला कैलेंडर जारी किया। समारोह में चैंबर आफ कामर्स के सदस्य अश्विनी खुल्लर, डायरेक्टर फाइनेंस अमित शर्मा और जगदीप गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें