दोनों संस्थानों में करारा, अकादमिक और अभिनव अनुसंधान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। आईयूएसटी में मेधावी छात्रों को आईआईटी रोपड़ में पीएचडी में सीधे प्रवेश की सुविधा मिलेगी।
प्रदेश की इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) के मेधावी छात्रों को पीएचडी कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रोपड़ सीधा प्रवेश देगी। बुधवार को आईयूएसटी और आईआईटी रोपड़ के बीच दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
दोनों समझौतों में अकादमिक और अभिनव अनुसंधान के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना और कृषि, जल प्रबंधन व स्मार्ट सिटी अनुप्रयोगों के विकास में नवीन प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप को बढ़ावा देना शामिल है। समझौते पर आईयूएसटी के कुलपति प्रो. शकील अहमद रोमशू और आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा ने हस्ताक्षर किए। इस सहयोग के तहत दोनों संस्थानों के छात्रों और शिक्षकों के लाभ मिलेगा।
आईयूएसटी में मेधावी छात्रों को आईआईटी रोपड़ में पीएचडी में सीधे प्रवेश की सुविधा मिलेगी। इसके साथ छात्रों और संकाय विनिमय कार्यक्रम, प्रयोगशाला सुविधाओं और ई-संसाधनों को साझा करने के साथ नवाचार और उद्यमिता विकास को बढ़ावा मिलेगा। एमओयू पीएचडी में सीधे प्रवेश के साथ संकाय का संयुक्त आदान-प्रदान, गुणवत्ता अनुसंधान प्रस्तावों पर काम करने सहित अन्य विषयों पर काम होगा।