मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू कश्मीर में 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए यलो अलर्ट जारी किया हैं। कई इलाकों में 100 एमएम से भी ज्यादा बारिश रिकार्ड होने का अनुमान लगाया गया हैं। वहीं, गरजचमक के साथ होने वाली बारिश के दौरान कई इलाकों में आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं।
जम्मू संभाग के राजोरी, पुंछ जिलों के अलावा जम्मू जिले समेत संभाग के मैदानी इलाकों में ज्यादा बारिश हो सकती हैं। भारी बारिश के चलते मैदानी इलाकों में जलभराव एवं बाए़ और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका भी जताई गई हैं। मौसम विभाग की चेतावनी से पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों को प्रशासन ने सतर्क कर दिया हैं।
वहीं रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के मौसम विभाग के अनुमान के बावजूद अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना रहा और उमस और गरमी की वजह से हाहाकार जैसी स्थिति बनी रही। लोग बारिश के लिए आसमान की तरफ झांकते रहे लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जेलों में 4जी नेटवर्क की फ्रिक्वेंसी कम करने की तैयारी, कई मोबाइल कंपनियों से की गई सिफारिश
जम्मू जिले में दिन का अधिकम तापमान 36. 0 और न्यूनतम तापमान 31. 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 35. 0 और न्यूनतम तापमान 23. 2 दर्ज हुआ। पहलगाम में भी जमकर गरमी पड़ी। यहां दिन का अधिकतम तापमान 30. 2 रउग्री रहा। कटड़ा में अधिकतम तापमान 31. 4 रउग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ हैं।