फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गर्मी में बिजली कटौती ने छुड़ाए पसीने, रोस्टर के बाद भी दिनभर हुई बिजली की आंख मिचौली

Fri, 11 Jun 2021 06:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ट्रांसफार्मर खराबी, बदलने और बिजली कटौती के कार्यक्रम की दैनिक रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में बढ़ते पारे के साथ बिजली कटौती भी सारे रिकॉड तोड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लोगों को लगातार गर्मी के मौसम में बिजली नहीं आने की वजह से समस्या झेलनी पड़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं के लिए बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी रोस्टर बनाए गए थे, जिसके बाद शुक्रवार को भी बिजली कटौती की समस्या से लोग पूरा दिन परेशान रहे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लोगों को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके लिए उप-राज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने वीरवार को जम्मू संभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली संकट से निपटने के लिए सूक्ष्म योजना बनाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण, खराबी, मरम्मत, ट्रांसफार्मर बदलने, बिजली कटौती की समय-सारणी की दैनिक रिपोर्ट देने को कहा।

इस दौरान बैठक में उन्होंने ट्रांसफॉर्मर बदलने और सिस्टम में तकनीकी खराबी की मरम्मत कराने के लिए एलजी द्वारा तय किए गए शेड्यूल का सख्ती से पालन करने को कहा। अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से संभाग के सभी जिलों में उपभोक्ताओं का निरीक्षण करने के साथ अवैध बिजली कनेक्शन पर कड़ी कार्रवाई कर बिजली की आपूर्ति में सुधार के संबंध में दैनिक रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी हमला, शाहपुर कंडी परियोजना समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें   

जेपीडीसीएल एमडी  को सभी स्थापित नियंत्रण कक्षों और वहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का विवरण प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने को कहा। इस दौरान एमडी ने सलाहकार को अवगत कराया कि पिछले वर्ष की तुलना में लोड में लगभग 23% की वृद्धि हुई है और विभाग कई उपाय करते हुए मांग में इस वृद्धि का सामना कर रहा है।
विज्ञापन


सेंट्रल वर्कशॉप में 604 ट्रांसफार्मर उपलब्ध
जम्मू में सेंट्रल वर्कशॉप में लगभग 604 ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं, जिनमें 171 नए खरीदे गए हैं। 71 क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों में से 36 को पिछले दिन बदल दिया गया और एलजी द्वारा दी गई समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाता है। जम्मू के सभी विद्युत मंडलों में आवश्यक आपूर्ति आदेश और खरीद को एक महीने में पूरा किया जाएगा और खंभों और तारों को समयबद्ध तरीके से बदला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें