फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा के हाजिन में टीआरएफ का हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, तीन चीनी ग्रेनेड, पांच पिस्टल और कारतूस बरामद

Thu, 03 Feb 2022 08:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

बांदीपोरा पुलिस ने सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ चक चंदरगर हाजिन में नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने नाका पार्टी को देखकर छुपने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया।
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदीपोरा के हाजिन में सुरक्षा बलों ने टीआरएफ के हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन चीनी ग्रेनेड, पांच पिस्टल कारतूस बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के चंदरगीर हाजिन इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना को गुरुवार को टीआरएफ के आतंकवादियों की हरकत की सूचना मिली। बांदीपोरा पुलिस ने सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ चक चंदरगर हाजिन में नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने नाका पार्टी को देखकर छुपने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर एक चीनी पिस्तौल, एक पिस्टल मैगजीन, चार पिस्टल राउंड और दो चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

विज्ञापन

पाक में बैठे लाला उमर और हुजैफ के इशारों पर कर रहा था काम

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान शब्बीर अहमद डार निवासी चंदरगीर हाजिन के रूप में बताई है। वह टीआरएफ आतंकी संगठन का हाइब्रिड आतंकवादी है और सीमा पार पाकिस्तान में बैठे लाला उमर और हुजैफ जैसे आकाओं के निर्देश पर काम कर रहा था। वह अब्बास शेख (मारा गया) और सक्रिय आतंकी बासित के संपर्क में था।

आतंकी ने बताया कि उसे बांदीपोरा जिले में खासकर हाजिन में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का काम सौंपा गया था। चूंकि लश्कर-ए-तैयबा के सलीम पर्रे के खात्मे के बाद हाजिन इलाके में कोई स्थानीय सक्रिय आतंकवादी नहीं बचा है। इस संबंध में हाजिन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू की गई है।

बता दें, शब्बीर लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटिव बशीर पुज्जी (अब जेल में) और मुजफ्फर नाटा (मारा गया) के निर्देश पर काम कर रहा था। उसे वर्ष 2017 में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने और उस समय हाजिन इलाके में लश्कर के कमांडर के साथ निकटता के लिए गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें