फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ब्लॉक माहौर का बड़ा फैसला, वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को नहीं मिलेगा राशन और बैंकिंग सुविधा

Tue, 08 Jun 2021 06:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

टीकाकरण से परहेज करने वालों पर रियासी प्रशासन करेगा सख्ती। माहौर में अभी मात्र 63 प्रतिशत टीकाकरण होने के बाद लिया निर्णय।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैक्सीनेशन को हल्के में लेने और परहेज करने वालों के खिलाफ प्रशासन जल्द सख्ती करने वाला है। इस संबंध में वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को राशन और बैंकिग सुविधा का लाभ नहीं देने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रवासियों को ध्यान में रखते हुए लिया है, जहां पर लोग टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ऐसे लोगों की तलाश में जुटा है, जो वैक्सीनेशन के पक्ष में नहीं है या फिर जानबूझ कर वैक्सीन को लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। डीसी चरणदीप सिंह ने सोमवार को कहा कि वैक्सीन से परहेज करने वाले लोगों की पहचान कर उन को मिलनेे वाले सरकारी राशन और बैंकिंग सुविधा को बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी आग, नजीर बना देश का पहला गांव जहां सौ फीसदी टीकाकरण पूरा समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन


यह फैसला ब्लॉक माहौर में अभी तक हुई 63 प्रतिशत वैक्सीन के बाद लिया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह वैक्सीन को लगवाने में दुविधा या मतभेद में नहीं पड़ें। आने वाले दिनों में टेस्टिंग की सुविधा को बढ़ाया जाएगा। कटड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए ऑड-ईवन के तौर पर ढाबों और टी-स्टॉल को रोजाना खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें