फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बैंकों के बाहर हर दिन उड़ रही सामाजिक दूरी की धज्जियां, बढ़ सकते हैं कोरोना मामले

Thu, 03 Jun 2021 10:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अनलॉक डाउन के बाद बढ़ रही बैंकों के बाहर लोगों की भीड़।
 
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कर्फ्यू के बाद जिले में दोबारा से अनलॉक डाउन शुरू होने के साथ ही बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी की धज्जियां उढ़ाई जा रही हैं। तकरीबन हर बैंक के बाहर भारी भीड़ जुट रही है। कतार में खड़े लोग घंटों एक दूसरे से सटे खड़े नजर आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से ही अधिक संख्या में लोग नगर अथवा कस्बों के बैंकों में पहुंचते हैं।
विज्ञापन


बैंकों के बाहर हर दिन सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाए जाने से लोगों में रोष हैं। लोगों का कहना है कि अभी जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ कमी आई है। ऐसे में अगर बैंकों के बाहर हर दिन इसी प्रकार की भीड़ लगती रहेगी तो संक्रमण के मामलों में जो कमी आई है वह फिर बढ़ जाएगी। उधर बैंकों के बाहर जुटी भीड़ में एक दूसरे के साथ चिपक कर खड़े होने वाले लोगों का कहना है कि क्या करें।

यह भी पढ़ें- लेह में कोरोना का असर: इंटरनेट की वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित, वैक्सीनेशन के लिए भी नहीं हो पा रहा पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर हम एक दूसरे से दूरी बना कर खड़े होते हैं तो कुछ लोग बीच में घुस आते हैं। इससे बचने के लिए हमें ऐसे साथ-साथ खड़ा होना पड़ता है ताकि कोई बीच में न घुस पाए। इतना ही नहीं इन लोगों का कहना है कि माह की पहली तारीख होने के कारण घर का सामान खरीदने के लिए हर किसी को बैंक से पैसे निकालने के लिए आना पड़ता है। इसके कारण भीड़ अधिक जुट रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें