फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ऑक्सीजन प्लांट पर उधमपुर में गरमाने लगी राजनीति, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 03 Jun 2021 09:31 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पूर्व विधायक ने प्रदर्शन कर प्रदेश और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।
मशीनरी को कश्मीर भेजने का लगाया आरोप।
 
विज्ञापन
ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला अस्पताल के लिए मंजूर ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी को कश्मीर भेजने का आरोप लगाकर पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने समर्थकों सहित सलाथिया चौक इलाके में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा। मनकोटिया ने कहा कि कोरोना संकट में भी प्रदेश व केंद्र सरकार की तरफ से लगातार जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसी कारण जिला अस्पताल में आज तक वेंटीलेटर नहीं चल सके हैं।
विज्ञापन


मनकोटिया ने दोपहर के समय अपने समर्थकों के साथ विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी पर्चे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बताया कि सरकार की तरफ से जिला अस्पताल के लिए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की मशीनरी को जून के पहले सप्ताह में लगाया जाना था। इसके लिए जिला अस्पताल में ढांचा भी तैयार कर लिया गया है। लेकिन रातों रात मशीनरी को उधमपुर के बजाए कश्मीर के अस्पताल में भेज दिया है।

अब उधमपुर के लोगों को ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के लिए लंबा इंतजार करना होगा। जिला अस्पताल में वेंटीलेटर तो मौजूद हैं, जिन्हें हाई फ्लो ऑक्सीजन के बिना इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यह सुविधा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट से ही मिल सकती है। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से कोरोना संकट में भी सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लेह में कोरोना का असर: इंटरनेट की वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित, वैक्सीनेशन के लिए भी नहीं हो पा रहा पंजीकरण
विज्ञापन


वेंटीलेटर नहीं चलने के कारण ही हर रोज उधमपुर में कोरोना से मरीजों की मौत हो रही है और यह सब सरकार की लापरवाही के कारण हो रहा है। अगर सरकार ने उधमपुर के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार बंद नहीं किया तो आने वाले दिनों में लोग सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगे। इस मौके पर पार्षद जगदीश कुमार, पार्षद समनीक भसीन, पार्षद दर्शन कुमार, सरपंच सुनील मनोहर, सरपंच अशोक कुमार, हंस राज, खेम राज,  सुशील कुमार, पवन सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें