फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आम लोग परेशान

Sat, 05 Jun 2021 07:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जनवरी से जून के बीच आठ से नौ रुपये की हुई बढ़ोतरी।
विज्ञापन
Petrol pump - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पहली बार पेट्रोल और डीजल में आग लग गई है। शुक्रवार को पेट्रोल के प्रति लीटर दाम जहां 95 रुपये को पार गए। वहीं डीजल भी 87 रुपये तक पहुंच गया है। पेट्रोल में शुक्रवार को 26 और डीजल में 28 पैसे की बढ़त दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि दो फरवरी 2021 को कठुआ में पेट्रोल के दाम जहां 86.97 रुपये थे वहीं इसमें तीन महीने में ही आठ रुपये की बढ़त हो गई है। इसी तरह से डीजल के दाम दो फरवरी 2021 को 77.96 रूपए थे जिसमें नौ रुपये 14 पैसे की बढ़त हुई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर बिजली विभाग: घरों में जल्द लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली क्षेत्र में होगा सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़े दाम का सीधा असर यात्री वाहनों के साथ-साथ मालवाहक वाहनों के परिवहन पर भी पड़ रहा है। माल भाड़े में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है, जिससे वस्तुओं के दाम भी बीते साल के मुकाबले काफी बढ़ गए हैं। उधर, आम लोगों को भी पेट्रोल के दाम बढ़ने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। कोरोना महामारी के बीच अनियंत्रित महंगाई अब मुसीबतों को बढ़ाने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें