फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोविशील्ड की सवा लाख डोज और पहुंचीं, तेज होगा टीकाकरण

Sat, 05 Jun 2021 07:37 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में अभी तक 71 फीसदी लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 40 लाख और डोज मिलने का इंतजार, कोवैक्सीन की पहली डोज के दो व दूसरी डोज के लिए छह केंद्र।
 
विज्ञापन
कोवैक्सिन और कोविशील्ड - फोटो : PTI/twitter@seruminstitute
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविशील्ड वैक्सीन की सवा लाख और डोज पहुंच गई हैं। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में कोवैक्सीन की पहली डोज के लिए दो व दूसरी डोज के लिए छह केंद्रों में टीका लगाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर को चालीस लाख और डोज चरणबद्ध तरीके से मिलनी हैं। जिसके साथ टीकाकरण अभियान को और रफ्तार दी जा सकेगी। टीकाकरण और परिवार कल्याण निदेशालय जम्मू-कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान का कहना है कि कोविशील्ड वैक्सीन की सवा लाख और डोज प्रदेश में पहुंच गई हैं।

जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर 11-11 बॉक्स स्वास्थ्य विभाग ने रिसीव किए हैं। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में हाई रिस्क वर्ग के लोगों के साथ 44 प्लस वर्ग में कोविशील्ड टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से प्रदेश में चल रहा है। 44 प्लस वर्ग में 71 फीसदी लोगों को कोविड टीका लगाने का काम पूरा भी कर लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर बिजली विभाग: घरों में जल्द लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली क्षेत्र में होगा सुधार

18 प्लस के लोग सुबह नौ बजे से करा सकते हैं बुकिंग
कोवैक्सीन का टीका 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के सामान्य लोगों को लगाने का काम जम्मू के कनाल रोड स्थित गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल व श्रीनगर के एक केेंद्र में जारी है। इस वर्ग में आने वाले लोग सुबह नौ बजे से कोविन एप पर स्लॉट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं कोवैक्सीन की पहली डोज ले चुके लोगों को दूसरी डोज समय पर लगाने के लिए प्रदेश के छह केंद्रों में दूसरी डोज दी जा रही है। जम्मू के जीएमसी अस्पताल व कनाल रोड में भी दूसरी डोज लगाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें