फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में निवेश के लिए सामने आ रही कई बड़ी कंपनियां, नई औद्योगिक संपदाओं का होगा विस्तार

Wed, 07 Jul 2021 12:27 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कठुआ, सांबा और उधमपुर में औद्योगिक क्रांति आएगी, 16 हजार कनाल भूमि की पहचान होगी। बड़े निवेशकों ने 500 से 1000 कनाल तक जमीन मांगी।
विज्ञापन
उद्योग - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के सांबा, कठुआ और उधमपुर में अगले कुछ वर्षों में औद्योगिक क्रांति लाई जाएगी। इन जिलों में देशभर की कई बड़ी कंपनियो ने निवेश की इच्छा जताई है। इसके लिए 500 से 1000 कनाल जमीन की मांग की गई है। इन तीनों जिलों में मौजूदा औद्योगिक इकाइयों का विस्तार करने के साथ नई औद्योगिक संपदाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे संभाग में रोजगार क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


उद्योग एवं वाणिज्य विभाग नई औद्योगिक इकाइयां शुरू करने के लिए उक्त तीनों जिलों में 16 हजार कनाल की भूमि की पहचान कर रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक अनु मल्होत्रा ने बताया कि जम्मू संभाग के उक्त तीनों जिलों में नई भूमि की पहचान की जा रही है।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने हाल ही में जम्मू संभाग में 1548 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के लिए जम्मू संभाग में सांबा और कठुआ जिले में करीब एक हजार भूमि को आवंटित किया है। आवंटन के आदेश के साथ ही संबंधित कंपनियों को अगले तीन साल में यहां अपने प्लांट शुरू करने होंगे। नई औद्योगिक संपदाओं का विस्तार होने के साथ औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- श्री वैष्णो देवी: कोरोना पाबंदियों में छूट के साथ वैष्णो की यात्रा में बढ़ोतरी, वीकेंड पर लग रही लंबी कतारें
विज्ञापन


संभाग में नई औद्योगिक संपदाओं की बात करें तो जिला उधमपुर में अधिक संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। यहां बड़े पैमाने पर पहाड़ी क्षेत्र और राज्य भूमि पर इन संपदाओं का निर्माण करने का प्रस्ताव है। सांबा और कठुआ की तुलना में उधमपुर में अधिक से अधिक भूमि अधिर्गरहण की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। इससे आगामी कुछ सालों में उधमपुर में औद्योगिक क्षेत्र को अधिक बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार का सृजन होने के साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें