पर्यटन निदेशालय की ओर से वीरवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आक्ट्रॉय पोस्ट सुचेतगढ़ में मेरा जम्मू मेरे झरोखे पर फोटो प्रदर्शनी व लाइव चित्रकारी प्रतियोगिता करवाई गई। फोटो प्रदर्शनी में जम्मू संभाग के फोटोग्राफरों ने विरासत और दर्शनीय स्थलों को दर्शाने वाले तस्वीरों के अपने संग्रह को प्रदर्शित किया। चित्रकारी प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर की प्राचीन विरासत विषय पर आधारित थी।
इस विशेष दिन पर यह स्थान विशेष रूप से जम्मू के सीमा पर्यटन को उजागर करने और इसे भारत के पर्यटन मानचित्र पर लाने के उद्देश्य से चुना गया था। लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में नरेंद्र कुमार को पहला, सुनील दत्त को दूसरा और अंकुश को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बनिहाल-काजीगुंड टनल क्रॉस करने के लिए 21 अगस्त से देना होगा टोल
फोटोग्राफरों में वनीका ने प्रथम, जाहवी व रीत को दूसरा व तीसरा विजेता घोषित किया गया। पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय ने कहा कि निदेशालय ने सात जिलों में सात ट्रैक सीरीज शुरू करने की योजना बनाई है। इसमें पटनीटॉप में मानसून उत्सव, रंजीत सागर डैम बसोहली में वाटर स्पोर्ट्स उत्सव, जम्मू में 28 अगस्त को पतंग उत्सव होगा।