फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के सतवारी में फिर दिखा ड्रोन, जम्मू-कश्मीर से बाहर शादी पर पति भी डोमिसाइल का हकदार समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Wed, 21 Jul 2021 05:16 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिया है। एक बार फिर से जम्मू के सतवारी इलाके में संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। वहीं उपराज्यपाल प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर डोमिसाइल प्रमाणपत्र धारक से शादी करने वाली महिला अथवा पुरुष को डोमिसाइल का पात्र मान लिया है। साथ ही प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस) के अंतर्गत बाहरी राज्यों में विभिन्न व्यावसायिक कोर्स कर रहे छात्रों के खर्च में आखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीसी) द्वारा की जा रही कटौती के आदेश को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिया है। एक बार फिर से जम्मू के सतवारी इलाके में संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन


उपराज्यपाल प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर डोमिसाइल प्रमाणपत्र धारक से शादी करने वाली महिला अथवा पुरुष को डोमिसाइल का पात्र मान लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नए नियम की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत प्रदेश में डोमिसाइल प्रमाणपत्र धारक से शादी करने पर दूसरे राज्य की महिला या पुरुष भी अब डोमिसाइल प्रमाणपत्र हासिल कर सरकारी नौकरी के पात्र होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस) के अंतर्गत बाहरी राज्यों में विभिन्न व्यावसायिक कोर्स कर रहे छात्रों के खर्च में आखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीसी) द्वारा की जा रही कटौती के आदेश को वापस ले लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के तमाम विभागों के मुखिया अफसरों (एचओडी) के दफ्तर ई-ऑफिस से जुड़ेंगे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर नागरिक सचिवालय में यह निर्देश जारी किए। एलजी ने 44 डिजिटल विलेज सेंटर का ऑनलाइन ही उद्घाटन भी किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए विशेषतौर पर बाल चिकित्सा प्रबंधन को मजबूत बनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में बाल चिकित्सा आईसीयू, मातृत्व आईसीयू और हाइब्रिड वार्ड को जल्द कार्यात्मक बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें