फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना मामले तो घटे, लापरवाही से फिर बिगड़ सकते हैं हालात

Wed, 09 Jun 2021 11:41 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बाजार खुलते ही बढ़ी बेतहाशा भीड़, कोविड प्रोटोकाल की जमकर उड़ीं धज्जियां, सामाजिक दूरी दरकिनार।
 
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir and Jammu city market view - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अनलॉक के साथ ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ जुट रही है। इससे हालात फिर से बिगड़ सकते हैं। लापरवाही भारी पड़ सकती है। शहर के अन्य बाजारों के अलावा पुराने शहर के बाजार की संकरी गलियों में कोविड प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। दुकानों पर सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा।

विज्ञापन


बाजारों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति भी बन रही है। शहर में रेहड़ियों की भी भरमार है। रोटेशन व्यवस्था के अनुसार मंगलवार को शहर में कास्मेटिक, कपड़े आदि की दुकानें भी खुलीं। वीकेंड लॉकडाउन के बाद बाजार खुलने से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पुराने शहर की राज तिलक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, लिंक रोड आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नहीं दिखा कोरोना का डर, नरवाल सब्जी मंडी में उमड़ी लोगों की भीड़, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदार बड़ी संख्या में वाहन लेकर बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बेकाबू हो रही है। बाजारों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करवाना पुलिस और जिला प्रशासन के लिए भी चुनौती बनने लगा है। अधिकारियों का कहना है इतनी विकट परिस्थितियों में भी लोग जागरूक नहीं हो रहे। महामारी के कारण जीवन संकट में है, सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें