उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के मद्देनजर सुरक्षाबलों की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना के एनकांउटर में एक आतंकी मारा गया है। सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।
बताते चलें कि बारामुला जिले में सुरक्षाबलों द्वारा सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया गया था। शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह बारामुला के सोपोर में हुई इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने ये ऑपरेशन पूरा किया। सोपोर के एसएसपी हरमित सिंह मेहता के द्वारा जारी बयान में बताया गया था कि मारे गए आतंकियों में एक आतंकी A++ कैटेगरी जबकि दूसरा B कैटेगरी के थे। मौजूदा मामले में इलाके में सेना को आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली है जिसके बाद सेना की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है।
Sopore Encounter #UPDATE: One terrorist killed by security forces. Operation continues #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) September 9, 2017
J&K: Security forces launch search ops in Sopore after inputs of presence of terrorists in the area.More details awaited. (visuals deferred) pic.twitter.com/WdrtwMXcR7
— ANI (@ANI) September 9, 2017
J&K: Security forces launch search operation in Sopore after inputs of presence of terrorists in the area.More details awaited.
— ANI (@ANI) September 9, 2017