फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम का प्रमुख ढेर

Tue, 26 Sep 2017 10:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उरी के जोरावर एरिया में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी ढेर कर दिया है। आतंकी के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है। घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों से सेना की मुठभेड़ चल रही है।
विज्ञापन

  #FLASH J&K: Infiltration bid foiled in general area Zorawar (Uri). One terrorist killed, one weapon recovered. Operation continues. — ANI (@ANI) September 26, 2017 सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-इस्लाम नामक आतंकी संगठन के प्रमुख अब्दुल कायूम नजर के रूप में हुई है। जिसके ऊपर दस लाख का इनाम भी रखा गया था। आतंकी आयूब नजर के मारे जाने के बाद घाटी के सोपोर और बारामुला में मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके साथ ही सोपोर के सभी सरकारी स्कूलों को कल बंद कर दिया गया है। J&K: Terrorist killed by security forces in general area Zorawar (Uri) earlier today identified as Lashkar e- Islam Chief Abdul Qayoom Najar pic.twitter.com/Z8MWm8Wilw — ANI (@ANI) September 26, 2017
विज्ञापन

मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, एक चाइनीज पिस्टल, छ: पिस्टल मैगजीन, आइडी पदार्थ, ड्राई फ्रूट्स, पाक निर्मित सामान व भारत तथा पाक दोनों देशों की मुद्राए इत्यादि चीजे बरामद की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें