फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: बड़गाम मुठभेड़ में एक आतंकी समेत 4 की मौत, 63 जवान घायल

Wed, 29 Mar 2017 11:39 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में सुरक्षा बलों ने 10 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में हिज्ब के एक आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान आतंकी भगाने के उद्देश्य से स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया और सुरक्षा बलों पर जबरदस्त पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और फायरिंग की गई। इसमें तीन प्रदर्शनकारियोें की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सीआरपीएफ के डीआईजी डा. संजय कुमार ने बताया कि हिंसक झड़पों में सीआरपीएफ के 43 और पुलिस के 20 जवान जख्मी हुए हैं। सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन

ग्रेनेड और आईईडी की मदद से घर उड़ाया

मुठभेड़ के दौरान हिंसक प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
​घटना चाडूरा के दुर्बुघ गांव की है, जहां मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों को जानकारी मिली कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके का घेराव किया। सुबह छह बजे आतंकी ठिकाना बने मकान की निशानदेही कर ली।

एक से ज्यादा आतंकी होने की सूचना पर उन्हें समर्पण के लिए कहा गया, लेकिन मकान से जवानाें पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग की। बाद में मकान को ग्रेनेड लांचर, आईईडी लगाकर उड़ाया गया, तब एक आतंकी को मारने में सफलता मिली।

बाद में पता चला कि मकान में एक ही आतंकी मौजूद था। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी की शिनाख्त कुलगाम के तौसीफ अहमद मागरे के तौर पर हुई है और वह हिज़्ब का आतंकी था। हाल ही में बडगाम में पुलिस अधिकारी की गाड़ी जलाने में भी वह शामिल था। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकी से एक एके 47 बरामद हुई है।
विज्ञापन

तीन नागरिकों की मौत पर कश्मीर बंद

सेना द्वारा ध्वस्त किया गया घर - फोटो : Amar Ujala
मुठभेड़ के दौरान आसपास के कई गांवों के युवाओं ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। इन्हें तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने पहले तो आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन फिर स्थिति बेकाबू होते देख पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। हवाई फायरिंग भी की गई।

एसएमएचएस के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. नाजिर चौधरी ने बताया कि 15 घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिसमें तीन की मौत हो गई। मारे गए युवकों की पहचान जाहिद रशीद गनई, आमिर वाजा और इशफाक अहमद के तौर पर हुई है। सभी की उम्र बीस वर्ष के आसपास है।

वहीं अलगाववादियों ने तीन नागरिकों की मौत के विरोध में बुधवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें