जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) इस सत्र से 9वीं कक्षा का प्रश्न पत्र सीबीएसई पैटर्न पर तैयार करेगा। अगले सत्र में होने वाली 9वीं कक्षा की परीक्षा नए पैटर्न के प्रश्न पत्र के हिसाब से होगी। बोर्ड इस पैटर्न का सैंपल पेपर तैयार कर रहा है और जल्द इसे सार्वजनिक किया जाएगा।
बोर्ड ने 10वीं से 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्रों को पहले ही सीबीएसई के पैटर्न में तैयार किया है। बोर्ड वर्तमान में प्रश्न पत्र के पैटर्न को समझ कर सैंपल पेपर तैयार कर रहा है। सीबीएसई पैटर्न पर प्रश्न पत्र होने से बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सकेगा।
प्रश्न पत्र में विश्लेषणात्मक और वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न को महत्व दिया जाएगा। बोर्ड 10 से 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्र को पहले ही सीबीएसई पैटर्न पर तैयार कर रहा है। नई शिक्षा नीति 2020 छात्रों के संचार कौशल का आकलन करने को कहती है जो थ्योरी एग्जाम से संभाव नहीं है। सीबीएसई के प्रश्न पत्र में थ्योरी, प्रैक्टिल और प्रोजेक्ट को एक जैसी प्राथमिकता दी जाती है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घाटी की फिजा में बदलाव, इंजीनियरिंग के इस अजूबे समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
दसवीं से 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्र को पहले ही सीबीएसई पैटर्न पर तैयार किया जा रहा है। अब बोर्ड 9वीं कक्षा के पेपर को भी इसी पैटर्न पर तैयार कर रहा है। अभी इसका सैंपल पेपर तैयार हो रहा है। बोर्ड इसे इसी सत्र से लागू करेगा।
-वीणा पंडिता, चेयरमैन जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन