पॉलीटेक्निक और आईटीआई कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर लैब की संख्या बढ़ेगी। प्रदेश कौशल विभाग अपने सभी कॉलजों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाएगा। कॉलजों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा के लिए सभी कॉलेजों से उनकी डिमांड मांगी है। इसके साथ कंप्यूटर का डाटा भी एकत्रित किया जा रहा है, ताकि कॉलजों को समय रहते ये जरूरी उपकरण मुहैया करवाए जा सकें।
प्रदेश में 22 सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज और 52 आईटीआई कॉलेज हैं। इन कॉजलों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू करने की विभाग तैयारी कर रहा है। विभाग के ज्वाइंट निदेशक मोहम्मद शफी भट्ट ने कहा कि ई-लाइब्रेरी शुरू करने की तैयार कर रहे हैं। इसके लिए सभी कॉलेजों को लिखा है कि वह अपनी मांग भेजे। मांग आने के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी नौकरी के लिए अब देनी होगी मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ससुरालियों की जानकारी
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हमने कॉलजों की मांग पर 10 डिजिटल क्लास रूम और 10 लैंग्वेज लैब बनाए थे। उन्होंने कहा कि अधिकांश कॉलजों में कंप्यूटर लैब हैं, लेकिन जिन कॉलजों में इन्हें बढ़ाने की आवश्यकता है वहां से डाटा मांगा है और और इस पर जल्द काम होगा।