फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के दौरे से पहले घाटी में घुसपैठ की कोशिश

Fri, 04 Jul 2014 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कवरिंग फायर की आड़ में आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की कोशिश की।
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा पर बलनोई क्षेत्र में स्थित रोशनी नाले के पास सीमांत चौकियों पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने पांच से छह आतंकियों को बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे भारतीय सीमा की ओर बढ़ते देखा।

इस पर मराठा एलआई और 39 आर आर के जवानों ने आतंकियों पर फायरिंग कर दी। आतंकियों द्वारा भी जवानों पर फायरिंग की गई। जवानों और आतंकियों में शुरू हुई मुठभेड़ में सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक रुक रुक कर फायरिंग होती रही।
विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तानी सेना की ओर से भी भारतीय चौकियों पर गोलाबारी कर और राकेट दाग कर आतंकियों को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए कवरिंग फायर भी दिया गया। सेना के सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में दो से तीन आतंकियों के मारे जाने की आशंका है।

हालांकि, बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सेना द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में कोई भी शव बरामद नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात कृष्णा घाटी सेक्टर में ही पाकिस्तान की ओर से दो बार सीज फायर उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


रात साढ़े 11 बजे से पहले भी पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय चौकियों पर फायरिंग की गई थी। हालांकि, सेना की ओर से घुसपैठ की आशंका को खारिज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें