फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, पांडुरंग पोल की जगह लेंगे

Mon, 02 Jun 2025 09:32 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2001 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। अधिकारी संजीव वर्मा समाज कल्याण विभाग में आयुक्त सचिव थे।
विज्ञापन
पांडुरंग के पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को 2001 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा को केंद्र शासित प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। आधिकारिक आदेश के अनुसार, वर्मा पांडुरंग के पोल की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली स्थानांतरित किया गया था। 

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी संजीव वर्मा पहले जम्मू के संभागीय आयुक्त और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आयुक्त सचिव सहित प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। अब सरकार के चुनाव विभाग के आयुक्त  सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। जीएडी के आयुक्त सचिव एम राजू ने कहा, भारत के चुनाव आयोग की 29 मई की अधिसूचना के आधार पर, उपराज्यपाल के आदेश से संजीव वर्मा को जम्मू-कश्मीर का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।' वर्मा वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में आयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें