फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बारामुला में मानव तस्करी मॉड्यूल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन नाबालिग रोहिंग्या लड़कियों को छुड़ाया

Tue, 23 Jul 2024 07:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

इससे पहले इसी माह 12 जुलाई को पुलिस ने उशकारा इलाके से ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया था। बीते नौ दिन में मानव तस्करी मामले में इस इलाके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल सात नाबालिग लड़कियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उशकारा में पुलिस ने सोमवार को मानव तस्करी के एक और मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही तीन नाबालिग रोहिंग्या लड़कियों को छुड़ाया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले इसी माह 12 जुलाई को पुलिस ने उशकारा इलाके से ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया था। बीते नौ दिन में मानव तस्करी मामले में इस इलाके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल सात नाबालिग लड़कियां बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, तहकीकात में लड़कियों की तस्करी और शोषण मामले में नारबल के गुलाम मोहम्मद खान व जांबाजपोरा के मंजूर अहमद शाह की संलिप्तता पाई गई। बारामुला थाने के एसएचओ के नेतृत्व और डीएसपी मुख्यालय बारामुला की देखरेख में एक टीम ने संदिग्धों उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। आरोिपयों के चंगुल से मुक्त कराई गई नाबालिग पीड़िताओं की पहचान म्यांमार की रोहिंग्या लड़कियों के रूप में की गई है। इससे पहले उशकारा निवासी शकील अहमद भट और कानलीबाग निवासी महराज अहमद तांत्रे को मानव तस्करी में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें