रियासी जिले के सुजंधार इलाके में एक कच्चा मकान ढह गया। जिसमें तीन से चार लोगों के दबने की सूचना है, इनमें से एक की मौत की बात भी कही जा रही है।
बताया जाता है कि कुछ लोग एक कच्चे मकान को गिराने का काम कर रहे थे कि अचानक उसकी छत के साथ मिट्टी व लकड़ी का मलबा भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे लोग आ गए। ग्रामीणों ने मिट्टी के मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया तो दो लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मलबे के नीचे और भी लोगों के दबने की आशंका है।