जम्मू कश्मीर के डोडा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। डोडा में सरकारी हाई स्कूल की हैडमास्टर ने अपने बेटे की शादी के चलते पूरे स्कूल की एक दिन छुट्टी घोषित कर दी। जब यह मामला प्रशासन के सामने आया तो प्रशासन ने मुख्यअध्यापिक समेत पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया।
जम्मू एजूकेशन डायरेक्टर समिता सेठी ने बताया कि, हमने जिले के भरत क्षेत्र के भागला गांव के स्कूल के सभी अध्यापकों को मंगलवार को बिना किसी सरकारी आदेश के स्कूल को बंद रखने के चलते निलंबित कर दिया है। दरअसल स्कूल की प्रधानाध्यापक के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को स्कूल बंद रखा गया था।
अधिकारियों से बिना अनुमति लिये प्रधानाध्यापिका सयीदा अंजुम ने स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर दी। दूर-दराज के इलाके में स्थित इस स्कूल में 300 छात्रों से अधिक संख्या में छात्र हैं।