फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा में आज से हट जाएगा कर्फ्यू

Wed, 20 Apr 2016 01:20 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
हंडवाड़ा में बवाल के बाद से लगा है कर्फ्यू - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में 12 अप्रैल की हिंसा के बाद मंगलवार को सुबह 8 से 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी। हालांकि स्थिति नियंत्रण में होने के कारण ढील शाम तक जारी रही।
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की र्गई थी। वहीं कुपवाड़ा और त्रेहगाम में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां जारी रहीं। कुपवाड़ा के जिला उपयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शहर के हालात नियंत्रण में होने के कारण बुधवार को पूरे जिले से कर्फ्यू हटा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी शैक्षिक संस्थान खोल दिए जाएंगे। गौरतलब है कि जिले में हिंसा तब भड़की थी जब गत मंगलवार को सेना के एक जवान पर 16 साल की एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे। इस दौरान सेना की फायरिंग में पांच स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें