जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में 10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को अगवाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 16 वर्षीय रोमा (परवर्तित नाम) शाम के समय दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। इस दौरान गांव के ही चार युवक प्रीतम, प्रेमनाथ, अजय कुमार और अब्दुल गफ्फार उसका पीछा करते हुए एक जगह रुक गये।
रोमा जब दुकान से सामान लेकर वापस आ रही थी तभी चारों युवकों ने उसे अगवा कर लिया। उसे एक कमरे में ले गए और फिर उससे दुष्कर्म किया।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जैसे-तैसे रोमा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटी से गैंगरेप की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
रोमा के पिता ने तत्काल रामनगर थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ एमए बांडे ने एक आरोपी प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।